इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी नीति कमीशन के प्रमुख नें कहा है कि ईरान, इराक़ के मामलों में किसी भी तरह के विदेशी हस्तक्षेप का विरोधी है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान की राष्ट्रीय सुक्षा और विदेशी नीति कमीशन के प्रमुख तेहरान में तुर्की के राजनयिक ओमीत यारदीम के साथ मुलाक़ात में कहा कि इराक़ की सरकार और क़ौम आतंकवादी संगठन दाइश को कुचलने की पूरी ताक़त रखती है और इसके लिये किसी विदेशी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।
बुरूजर्दी नें इराक़ के वर्तमान परिवर्तनों और इराक़ में आयतुल्लाह सीस्तानी के फ़तवे की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि इराक़ में दाइश संगठन की कार्यवाहियां निश्चित रूप से समाप्त होंगी। उन्होंने कहा कि ईरान, इराक़ की स्थिति का गहराई से अध्ययन कर रहा है और अगर आवश्यकता पड़ी तो हम इराक़ी सरकार के साथ हर तरह के सहयोग के लिये तैयार हैं।
उन्होंने ईरान और तुर्की के सम्बंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि ईरान और तुर्की के सम्बंध इस्लामी दुनिया में एक भाईचारे की मिसाल हैं और यह सम्बंध हमेशा मुसलमानों के हित में रहे हैं और रहेंगे।
23 जून 2014 - 15:09
समाचार कोड: 618359
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी नीति कमीशन के प्रमुख नें कहा है कि ईरान, इराक़ के मामलों में किसी भी तरह के विदेशी हस्तक्षेप का विरोधी है।